{"_id":"69ab315eb77b9975c400c692","slug":"anuj-pant-secured-69th-rank-in-upsc-exam-champawat-news-c-229-1-shld1026-136405-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अनुज पंत ने यूपीएससी की परीक्षा में पाई 69वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अनुज पंत ने यूपीएससी की परीक्षा में पाई 69वीं रैंक
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट के छुलापै गांव के मूल निवासी अनुज पंत ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा में 69वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनुज के दादा खिलानंद पंत ने बताया कि अनुज ने यूपीएससी 2024 में एयर 315 हासिल की है। उनके बड़े भाई बिरला पेंट में मैनेजर हैं। अनुज वर्तमान में गाजियाबाद में रहते हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गाजियाबाद से पूरी हुई। उनके पिता दिनेश चंद्र पंत एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। जबकि माता मीना पंत गाजियाबाद के एक निजी विद्यालय में शिक्षिका हैं। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, सतीश पांडेय, ग्राम प्रधान गंगा दत्त पंत आदि ने बधाई दी है। संवाद
लोहाघाट की अनुप्रिया ने तीसरी बार यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के समीप कलीगांव के टूड़ा तोक निवासी अनुप्रिया राय ने लगातार तीसरी बार यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनकी सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई।
अनुप्रिया के पिता उपजिला अस्पताल लोहाघाट में फार्मेसी अधिकारी मुकुल राय और माता फार्मेसी अधिकारी किरन राय ने बताया कि उनकी बेटी ने वर्ष 2022 में हरियाणा पीसीएस उत्तीर्ण कर बीडीओ और पंचायत अधिकारी के पद पर कार्य किया। वर्ष 2022 में यूपीएससी के माध्यम से ही ही अनुप्रिया ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर नियुक्ति पाई। वर्ष 2023 में यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय डाक सेवा में आईपीओएस के पद पर नियुक्ति पाई। वर्ष 2024 में उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया रेंक में 189 रैंक हासिल कर भारतीय राजस्व सेवा में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर नियुक्ति पाई।
वर्तमान में अनुप्रिया ने यूपीएससी परीक्षा 2025 की परीक्षा उत्तीर्ण कर ऑल इंडिया में 258 वां नंबर प्राप्त किया है। वर्तमान में अनुप्रिया पाल आंध्र प्रदेश में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इस सफलता पर डीएम मनीष कुमार, प्रहलाद सिंह मेहता, योगेश मेहता, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, डॉ. विराज राठी, डॉ. ज्ञान प्रकाश, अपर निदेशक डॉ. ललित मोहन रखोलिया, फार्मेसी अधिकारी विष्णुगिरी गोस्वामी, फार्मेसी अधिकारी सुरेश पाटनी आदि ने खुशी जताई। संवाद
Trending Videos