सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Blood component unit will start as soon as license is obtained

Champawat News: लाइसेंस मिलते ही शुरू होगी ब्लड कंपोनेंट यूनिट

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 05 Mar 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Blood component unit will start as soon as license is obtained
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल चंपावत को ब्लड कंपोनेंट यूनिट संचालन के लिए लाइसेंस का इंतजार है। लाइसेंस मिलते ही संचालन शुरू हो गया है। अस्पताल में संचालन के लिए स्थानीय स्तर पर सभी कार्यवाही पूरी हो गई हैं। चंपावत अस्पताल के रक्त केंद्र कक्ष के ठीक ऊपर ब्लड कंपोनेंट यूनिट तैयार हो गया है। यूनिट संचालन के लिए बिजली आपूर्ति से लेकर मशीन इंस्टालेशन का काम भी हो चुका है।
Trending Videos

बता दें कि करीब 17 लाख की लागत से डेढ़ माह में ब्लड कंपोनेंट यूनिट तैयार करने का लक्ष्य है। ब्लड कंपोनेंट यूनिट शुरू होने के बाद मरीजों को पूरा खून नहीं चढ़ाना पड़ेगा। झुलसे मरीज को सिर्फ प्लाज्मा तो डेंगू मरीज को प्लेटलेट्स दिए जाएंगे। ब्लड के कंपोनेंट उपचार में काफी मददगार होते हैं। इससे लोगों को लाभ मिलेगा और ब्लड की भी बचत होगी। वर्तमान में पिथौरागढ़ में स्थापित ब्लड कंपोनेंट यूनिट से प्लाज्मा, प्लेटलेट्स आदि मंगाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि यूनिट संचालन के लिए अब केंद्र से लाइसेंस मिलने का इंतजार है। ऑनलाइन माध्यम से इसके लिए आवेदन कर दिया था। यूनिट में पैथोलॉजिस्ट अस्पताल में उपलब्ध हैं और उन्हें कंपोनेंट बनाने में महारत हासिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed