फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bright sunshine bloomed in Champawat after many days

Uttarakhand: चंपावत में सूरज की वापसी...लगातार बादलों और नमी के बाद धूप ने बिखेरी राहत, लोगों के चेहरे खिले

Wed, 12 Aug 2026 11:05 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: Heera Updated Wed, 12 Aug 2026 11:05 AM IST
सार

चंपावत में आज (बुधवार) सुबह से मौसम साफ होने और तेज धूप निकलने से पिछले कई दिनों से चली आ रही बादलों व नमी की समस्या से लोगों को बड़ी राहत मिली

विज्ञापन
Bright sunshine bloomed in Champawat after many days
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

चंपावत नगर में आज (बुधवार) सुबह से मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली। इससे पिछले कई दिनों से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। धूप निकलने से लोगों ने अपने सीलन भरे कपड़े सुखाए, जिससे उन्हें काफी सहूलियत हुई। पिछले कुछ दिनों से चंपावत में मौसम का मिजाज बदला हुआ था। लगातार बादल छाए रहने और नमी के कारण लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कपड़ों में सीलन आ गई थी और उन्हें सुखाना मुश्किल हो गया था।

विज्ञापन


आज सुबह से आसमान साफ होने के बाद सूरज की तेज किरणें धरती पर पड़ीं। हालांकि, तेज धूप के कारण दिन में कुछ समय के लिए लोगों को गर्मी और उमस महसूस हुई। इसके बावजूद, धूप का निकलना लोगों के लिए खुशी की बात थी। खासकर उन लोगों के लिए जो अपने घरों में नमी और सीलन से जूझ रहे थे। धूप ने वातावरण को शुष्क करने में मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed