{"_id":"6a7cb72ad1a800975403e65d","slug":"panic-after-leopard-sighting-at-gic-ramak-forest-department-steps-up-patrols-champawat-news-c-229-1-alm1014-143021-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जीआईसी रमक में तेंदुआ दिखने से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जीआईसी रमक में तेंदुआ दिखने से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
Wed, 12 Aug 2026 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। पाटी ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) रमक में तेंदुआ दिखाई देने से छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में गश्त तेज कर दी है।
मंगलवार दिन में स्कूल परिसर में भोजनमाता को जंगल की ओर से आते हुए तेंदुआ दिखाई दिया था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना प्रधानाचार्य और वन विभाग को दी।
वन क्षेत्राधिकारी (भिंगराड़ा) हिमालय सिंह टोलिया के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने छात्रों को तेंदुए से बचाव के तरीके बताए। विद्यार्थियों को समूह में आने-जाने, सतर्क रहने और तेंदुआ दिखने पर छेड़छाड़ न करने की सलाह दी गई है। साथ ही, लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों और बच्चों को जागरूक किया जा रहा है।
तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए स्कूल के अंदर और आसपास कुल तीन ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। रेंजर हिमालय सिंह ने बताया कि अगले पांच दिनों तक क्षेत्र में लगातार गश्त जारी रहेगी। यदि तेंदुए की आवाजाही जारी रही, तो उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने हेतु उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। वन विभाग ने ग्रामीणों से झाड़ियां साफ रखने और रात के समय खिड़कियां खुली न छोड़ने की अपील की है।