{"_id":"69b83d33584df5746204326e","slug":"car-falls-into-a-deep-ditch-near-ghat-bridge-two-youths-injured-champawat-news-c-229-1-shld1019-136817-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: घाट पुल के पास कार गहरी खाई में समाई, दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: घाट पुल के पास कार गहरी खाई में समाई, दो युवक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट/चंपावत। लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाट पुल के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में समा गई। कार में सवार दो युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक का प्राथमिक उपचार कर चंपावत से एयर लिफ्ट कर बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।
सोमवार को सुबह लोहाघाट से पिथौरागढ़ की ओर जा रही हुंडई आई टेन कार घाट पुल से पहले करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर बाराकोट चौकी पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ वाहन में फंसे दोनों घायलों का रेस्क्यू किया। दुर्घटना में कार सवार वाहन चालक युवराज ओली (18) पुत्र राज किशोर ओली निवासी गलचौड़ा लोहाघाट को गंभीर चोटें आई हैं जबकि दीपेश खर्कवाल पुत्र गिरीश खर्कवाल निवासी पिथौरागढ़ को मामूली चोटें आई हैं। दोनों को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल लोहाघाट लाया गया।
चिकित्साधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल युवराज ओली को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है जबकि दूसरे घायल को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि घायल युवराज को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा है। घायल के कान के ऊपर और माथे के ऊपर की हड्डी टूटी थी।
Trending Videos