Road Accident: पिथौरागढ़-चंपावत एनएच पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल
पिथौरागढ़-चंपावत एनएच पर बनलेख के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनलेख के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर चंपावत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार कार संख्या यूके 05 टीए 5045 खटीमा से पिथौरागढ़ की ओर जा रही थी। बनलेख वन चौकी से पहले अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार 32 वर्षीय नरेंद्र राम पुत्र हेम राम निवासी बांस, मेतोली, चंडाक, पिथौरागढ़ की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में कार चालक 26 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र जगदीश राम, 60 वर्षीय जमन राम पुत्र लक्ष्मण राम और 62 वर्षीय हरि राम पुत्र दानी राम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए चंपावत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि चारों लोग खटीमा में अपने रिश्तेदारों के यहां गए थे और वहां से पिथौरागढ़ लौट रहे थे। हादसे के कारणों की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।