{"_id":"6abdeb7299fd9b2e7109522c","slug":"driver-deepak-dies-after-dumper-falls-into-ditch-in-lohaghat-pithoragarh-nh-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट-पिथौरागढ़ एनएच पर हादसा: बसौन के पास डंपर खाई में गिरा, चालक दीपक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट-पिथौरागढ़ एनएच पर हादसा: बसौन के पास डंपर खाई में गिरा, चालक दीपक की मौत
Thu, 01 Oct 2026 10:41 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Published by: Heera
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:41 AM IST
सार
चंपावत के बसौन के पास लोहाघाट-पिथौरागढ़ एनएच पर एक डंपर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में डंपर सवार दीपक कुमार की मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। अन्य लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विस्तार
चंपावत जिले के लोहाघाट-पिथौरागढ़ एनएच पर बसौन के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में डंपर सवार दीपक कुमार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार डंपर पिथौरागढ़ से लोहाघाट की ओर आ रहा था। बसौन के पास अचानक अनियंत्रित होकर डंपर खाई में गिर गया। हादसे में डंपर सवार दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य लोगों के घायल होने की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खाई में गिरे डंपर की जांच शुरू की। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। घायलों की तलाश के लिए खाई में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है।