सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Elephant tramples wheat crop in Bastiya, villagers spend the night awake

Champawat News: बस्टिया में हाथी ने गेहूं की फसल रौंदी, ग्रामीणों ने जाग कर बिताई रात

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 24 Feb 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Elephant tramples wheat crop in Bastiya, villagers spend the night awake
टनकपुर के ब​स्टिया गांव में हाथी की ओर से रौंदी गई गेहूं की फसल। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा वन रेंज से सटे बस्टिया गांव में हाथी का उत्पात बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। मंगलवार की पूरी रात ग्रामीणों ने जाग कर बिताई। हाथी ने चार किसानों की गेहूं की फसल को रौंद दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजा दिलाने के साथ ही गश्त करने की मांग की है।
Trending Videos

बस्टिया के समाजसेवी राम सिंह धौनी ने बताया कि दो दिनों से हाथी रात के समय गांव में घुस रहा है। सोमवार की रात करीब नौ बजे हाथी गांव में घुस आया। जाग होने पर ग्रामीणों ने शोर मचाकर बमुश्किल उसे जंगल की ओर भगाया। इसके बाद रात करीब 11 बजे और फिर रात 2:30 बजे हाथी फिर से गांव में घुस आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद फिर मंगलवार की सुबह पांच बजे हाथी फिर गांव की ओर आया। हाथी ने ग्रामीण जगदीश सिंह, मान सिंह, आनंद सिंह और निलाप सिंह की गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया। रात भर ग्रामीण जागते रहे। शारदा वन रेंजर सुनील शर्मा ने बताया कि गांव में वन कर्मियों को तैनात किया गया है। कर्मी हाथी की मूवमेंट पर नजर रख रहे हैं। गांव के किनारे क्षतिग्रस्त फेंसिंग लाइन की मरम्मत करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed