{"_id":"699ddfa3d617cbbd08083763","slug":"from-tomorrow-express-train-will-run-from-tanakpur-to-doon-three-days-a-week-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-136046-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कल से टनकपुर से सप्ताह में तीन दिन दून के लिए चलेगी एक्सप्रेस ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कल से टनकपुर से सप्ताह में तीन दिन दून के लिए चलेगी एक्सप्रेस ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर रेलवे स्टेशन से राजधानी देहरादून के लिए एक्सप्रेस ट्रेन की लंबे समय से मांग उठती रही है। कुछ समय पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर सप्ताह में एक दिन शनिवार को एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन हुआ। सीएम ने फिर पहल की तो सप्ताह में तीन दिन संचालन की बात कही गई लेकिन नोटिफिकेशन न आने से संचालन लंबित था। अब 26 फरवरी से तीन दिन संचालन का नोटिस आ गया है।
स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि वर्तमान में टनकपुर से देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस को सप्ताह में एक दिन शनिवार को संचालित किया जा रहा था। यह ट्रेन शाम 7:35 बजे रवाना होती थी। अब यात्रियों की सुविधा के दिए ट्रेन संख्या 15020-15019 टनकपुर-देहरादून-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस की आवृत्ति में सप्ताह में तीन की वृद्धि कर दी है। यह ट्रेन अब टनकपुर से शनिवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को देहरादून के लिए चलेगी। वहीं देहरादून से बुधवार, शुक्रवार और रविवार को टनकपुर के लिए चलेगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X