पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Five doctors, including an orthopaedic surgeon and an ENT specialist, were found.

Champawat News: आर्थो सर्जन, ई्रएनटी समेत पांच डॉक्टर मिले

Wed, 24 Jun 2026 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 24 Jun 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Five doctors, including an orthopaedic surgeon and an ENT specialist, were found.
टनकपुर(चंपावत)। उप जिला अस्पताल में लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी अब जल्द दूर हो जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने हड्डी रोग विशेषज्ञ, ईएनटी समेत पांच चिकित्सकों को तैनाती का आदेश जारी कर दिया है। इनमें चार नए चिकित्सक और एक महिला चिकित्सक संबद्ध रहेंगी। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जल्द चिकित्सकों की मिलते ही अस्पताल में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था हो जाएगी। सप्ताह में दो दिन ऑपरेशन भी होंगे।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी ने बताया कि करीब ढाई वर्ष से अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त चल रहा है। इसके अलावा ईएनटी विशेषज्ञ भी वर्षों से तैनात नहीं हैं। महिला चिकित्सक की कमी से भी सामान्य प्रसव में दिक्कत आ रही थी। विभाग की ओर से अस्पताल में नव नियुक्त हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिंस माहेश्वरी, ईएनटी डॉ. सुकृति त्रिपाठी, बाल रोग चिकित्सक डाॅ. सुधा मिश्रा, जनरल सर्जन डॉ. गजेंद्र कुमार सोनी को आवंटित किया है। चल्थी में तैनात महिला चिकित्सक डॉ. लक्ष्मी सिंह को अस्पताल से संबद्ध किया गया है। इससे अब सामान्य डिलीवरी में भी बेहतर सुविधा मिलेगी। अब जिला अस्पताल से सप्ताह में दो दिन के लिए बेहोशी के चिकित्सक की तैनाती के लिए प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed