सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Five passengers injured after car falls into 70-metre deep gorge on Tanakpur-Pithoragarh highway

Uttarakhand Road Accident: टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर कार 70 मीटर गहरी खाई में गिरी, पांच पर्यटक घायल

अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: Heera Updated Wed, 10 Jun 2026 12:06 PM IST
विज्ञापन
सार

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में चल्थी कठौल के समीप पर्यटकों की कार 70 मीटर गहरी खाई में समा गई। हादसे में पांच यात्री घायल हो गए।

Five passengers injured after car falls into 70-metre deep gorge on Tanakpur-Pithoragarh highway
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में चल्थी कठौल के समीप पर्यटकों की कार 70 मीटर गहरी खाई में समा गई। हादसे में पांच यात्री घायल हो गए। बुधवार को तड़के करीब चार बजे के हरियाणा सोनीपत जा रही कार (एचआर 10एएन 7221) अचानक चल्थी के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही चल्थी चौकी प्रभारी राकेश कठायत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक इलाज के लिए उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया।



हादसे में मोहित (33) पुत्र जगजीत, अमनदीप (30) पुत्र राकेश कुमार, अतुल (32) पुत्र सतपाल को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जबकि विवेक सिंह (32) पुत्र वीरेंद्र सिंह और चालक आदित्य (32) पुत्र स्वर्गीय नरेश कुमार निवासी ग्राम शहजादपुर, सोनीपत को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया है। बताया जा रहा है कि कार मुनस्यारी के पिथौरागढ़ जिले से आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed