{"_id":"6a245c8d4f72cde67b03d895","slug":"district-hospital-pithoragarh-dialogue-champawat-news-c-229-1-shld1019-140088-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के सुई पऊ क्षेत्र में पेयजल किल्लत से परेशान ग्रामीण खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट के सुंई पऊ क्षेत्र में पेयजल किल्लत से लोग परेशान हैं। आक्रोशित लोगों ने खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। जल्द समस्या के समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रधान प्रतिनिधि योगेश ओली के नेतृत्व में गलचौड़ा में ग्रामीणों ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव के लिए बनी सुंई लिफ्ट योजना से कभी दूसरे दिन तो कभी तीसरे दिन पेयजल आपूर्ति हो रही है। उसमें भी उन्हें मात्र 15 से 20 मिनट ही पानी मिल पाता है, इससे ग्रामीणों की पूर्ति नहीं हो पाती है। पेयजल समस्या के चलते ग्रामीण प्राकृतिक जल स्रोत, हैंडपंप से पानी लाकर अपना काम चला रहे हैं। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि सुंई लिफ्ट योजना से ग्राम पंचायत सुंई पऊ, चनकांडे, सातखाल, चमनपुर, छमनिया में पेयजल आपूर्ति होती है।
ग्रामीणों ने कहा कि जल संस्थान को कई बार शिकायत करने और सूचना देने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में इस दौरान बद्री दत्त जोशी, गिरीश पांडेय, अमरनाथ शर्मा, राजू पांडेय, कपिल जोशी, पंकज राम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोट
बारिश होने से नदियों में पानी गंदा हो रहा है। व्यवस्था सुचारु करने के लिए एक दिन छोड़कर पेयजलापूर्ति की जा रही है। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। - पवन बिष्ट, सहायक अभियंता, जल संस्थान चंपावत

Trending Videos