सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Illegal wood worth lakhs recovered from a toll in Tanakpur

Champawat News: टनकपुर में एक टॉल से गड्ढे में दबाई लाखों की अवैध लकड़ी बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 06 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Illegal wood worth lakhs recovered from a toll in Tanakpur
टनकपुर में गडढ़े से बरामद लाखों की लकड़ी और वन विभाग की टीम। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। वन संपदा के लिए प्रमुख शारदा वन रेंज क्षेत्र के तहत नगर की एक टॉल की भूमि पर गड्ढों में दबाकर रखी लाखों के साल और सागौन के गिल्टे बरामद होने से वन विभाग में खलबली है। विभाग की टीम ने शुक्रवार और शनिवार को टॉल की भूमि पर दबाई अवैध लकड़ी को जेसीबी से निकाला। करीब 60 नग लकड़ी बरामद हुई। वन विभाग ने टॉल स्वामी के खिलाफ वन अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रारंभिक जांच में बरामद लकड़ी वन निगम की लॉट से आने की संभावना है, इसकी जांच की जा रही है।
Trending Videos

शनिवार शाम को हल्द्वानी प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर विभागीय टीम ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र में जगदीश चंद्र तिवारी के टॉल की जांच की। वहां गड्ढे में 50 से अधिक साल और सागौन के नग बरामद हुए। इसके बाद शनिवार को भी टीम ने टॉल की जांच की तो वहां से दोनों दिन कुल 60 गिल्टे बरामद हुए हैं। टॉल स्वामी के खिलाफ वन अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही कुछ अन्य जगहों की भी जांच की जा रही है। इधर, चंद काॅलोनी स्थित टॉल में शारदा एसडीओ डॉ. शालिनी जोशी और नंधौर के एसडीओ गणेश जोशी के नेतृत्व में चलाए अभियान में छकाता और शारदा वन रेंज की टीम भी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो अभी अन्य जगह भी जांच की जा रही है। जमीन के अंदर गड्ढों में दबाकर लकड़ी रखी होने की संभावना है। इतने गिल्टे बरामद होने पर विभाग पर भी सवाल उठ रहे हैं। आखिर अधिकारियों को इसकी खबर क्यों नहीं मिली। मुखबिर की सूचना पर विभाग ने कार्यवाही तो की लेकिन सवाल है आखिर इतनी तादाद में गिल्टे खोदकर दबाए कैसे गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed