{"_id":"69a32a4822d8ffe10a0b72ba","slug":"girdhari-paint-me-champawat-news-c-229-1-shld1026-136204-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मोपे रंग डारो गिरधारी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मोपे रंग डारो गिरधारी...
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। कलश संगीत कला समिति की ओर से मडलक में डॉ. कीर्ति बल्लभ शक्टा के आवास पर कुमाऊंनी बैठकी होली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना से हुआ। यहां डॉ. शक्टा की ओर से रचित दो महत्वपूर्ण पुस्तकों, शक्टावाग्विलास और चम्पूकाब्यम, का विमोचन भी किया गया।
होली गायन में शास्त्रीय रागों की प्रधानता रही। गिरीश पंत ने राग काफी में बिरज में होली खेले नंदलाल और बाल कलाकार आयुष भट्ट ने अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उमापति जोशी, डॉ. संतोष पांडेय और अन्य गायकों ने राग सहाना व होली रसिया के माध्यम से समा बांधा। तबले पर दिनेश बिष्ट व कार्तिक नरियाल ने संगत की। इस आयोजन ने चंपावत की समृद्ध शास्त्रीय होली परंपरा और साहित्यिक विरासत को एक मंच पर ला दिया। यहां डॉ. कमलेश शक्टा, बेबी अवनी, गोपाल पांडेय, भैरव दत्त पांडेय, राम दत्त जोशी, मनीषा शक्टा, रेवती देवी, फाल्गुनी, किरन पांडेय, प्रकाश पांडेय आदि मौजूद थे
कलश संगीत कला समिति चंपावत की ओर से कुमांऊनी बैठकी होली का आयोजन डॉ. कीर्ति बल्लभ शक्टा के आवास मडलक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर गणेश वंदना से हुई। इस दौरान डॉ. र्कीर्तिबल्लभ शक्टा की लिखित और स्वरचित शक्टावाग्विलास, उत्तराखंडदेवभूम्याः केदारभूमिः चम्पूकाब्यम किताब का विमोचन किया गया।
बैठकी होली में गिरिश पंत ने राग काफी में बिरज में होली खेले नंदलाल, प्रेम बल्लभ भट्ट ने नथुली में उलझेंगे बाल, सिपहया काहे जुलफे बढ़ावे, दिनेश बिष्ट ने अबके उड़े लुंगी रंग सखी री, बाल कलाकार आयुष भट्ट ने अजहू उमर की में बाली, डॉ. संतोष पांडेय मोपे रंग डारो गिरधारी, उमापति जोशी ने राग सहाना में मोह लिया मन मुरारी सजनी क्यों मुस्कात चली मृगनयनी, प्रकाश पांडेय ने होली रसिया में होली खेल रहे नंदलाल मथुरा की कुंत गलिन में, महेश जोशी ने रंग दीनी राजकुमार, हिमेश कलखुड़िया कैसे में जाऊं सेज पिया की पायल बाजे गायन किया। तबला संगत दिनेश बिष्ट, कार्तिक नरियाल, मंयक नरियाल ने की।
Trending Videos