फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kailash Mansarovar Yatra: First batch completes the circumambulation.

कैलाश मानसरोवर यात्रा : पहले दल ने पूरी की परिक्रमा

Wed, 15 Jul 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 15 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Kailash Mansarovar Yatra: First batch completes the circumambulation.
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल के यात्रियों ने दारचेन से कैलाश परिक्रमा सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। वहीं दूसरे दल के यात्री तकलाकोट में हैं जबकि तीसरे दल के 48 यात्रियों की गुंजी में स्वास्थ्य जांच की गई। सभी यात्री स्वस्थ पाए गए।
विज्ञापन

पहले दल के 48 यात्रियों ने बुधवार को भगवान शिव की पवित्र नगरी कैलाश की परिक्रमा पूरी की। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार को वे चुगु से मानसरोवर परिक्रमा करेंगे। इसके बाद दल तकलाकोट के लिए रवाना होगा। 18 जुलाई को यात्री लिपुलेख दर्रा पार कर बुदि में रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन

दूसरे दल के 47 यात्री बृहस्पतिवार को तरचिन (दारचेन) से राक्षसताल पहुंचकर अपनी परिक्रमा शुरू करेंगे। वहीं तीसरे दल के 48 यात्रियों का गुंजी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में सभी यात्री पूरी तरह स्वस्थ पाए गए। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार यह दल बृहस्पतिवार को आदि कैलाश के दर्शन करेगा और नाभीढांग में रात्रि विश्राम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed