सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Nepalese youth took to the streets to protest the Prime Minister's statement.

Champawat News: प्रधानमंत्री के बयान के खिलाफ सड़कों पर उतरे नेपाली युवा

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 03 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Nepalese youth took to the streets to protest the Prime Minister's statement.
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के संसद में दिए बयान कि नेपाल ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया है पर युवा छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। कंचनपुर में प्रधानमंत्री के बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। अलग-अलग राजनीतिक दलों ने भी प्रधानमंत्री के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर प्रधानमंत्री से त्यागपत्र देने की मांग की है।
Trending Videos


नेपाल ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया है वाले प्रधानमंत्री के बयान के खिलाफ कंचनपुर जिले में भी प्रदर्शन किए गए। जिसमें युवा छात्र संगठन, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी एनसीपी विप्लव ने कंचनपुर समेत कई जिलों में रैलियां निकाल प्रधानमंत्री बालेन शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया। सुदूर पश्चिम के चार युवा संगठनों ने नेपाली प्रधानमंत्री का इस्तीफा मांगा है। सभी युवा संगठनों ने प्रधानमंत्री के रविवार नेपाल के संसद में दिए बयान को देशद्रोह करार दिया है। कंचनपुर के युवा नेता तूफान धामी ने प्रधानमंत्री के बयान के खिलाफ जुलूस निकाल प्रदर्शन कर कहा कि उनका बयान राष्ट्रघाती है। प्रधानमंत्री के इस बयान को देशद्रोह तक करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed