सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People took an oath to keep the Lohawati river clean.

Champawat News: लोगों ने लोहावती नदी को स्वच्छ रखने की ली शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 08 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
People took an oath to keep the Lohawati river clean.
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहावती नदी के संरक्षण के लिए पालिका की पहल पर कई संगठनों के लोग आगे आए। लोगों ने लोहावती नदी को साफ कर इसके संरक्षण का संकल्प लिया।
Trending Videos

रविवार को पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में आईटीबीपी, व्यापार मंडल और अन्य लोगों ने लोहावती नदी में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त शांभवी मुरारी ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। लोगों ने लोहावती नदी में बिखरे कूड़े को एकत्र कर उसका निस्तारण किया। अभियान के माध्यम से लोगों को नदी को प्रदूषण मुक्त रखने और इसे अपनी धरोहर के रूप में संरक्षित करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान पालिका के ईओ सौरभ नेगी ने लोगों से नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की। यहां नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, सभासद आशीष राय, दीपक गोस्वामी, आईटीबीपी निरीक्षक गोपाल वर्मा, पर्यावरण मित्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed