{"_id":"6a20607e27677efec207d23d","slug":"pithoragarh-resident-dentist-dies-after-falling-into-river-champawat-news-c-229-1-shld1019-139950-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नदी में गिरने से पिथौरागढ़ निवासी दंत चिकित्सक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नदी में गिरने से पिथौरागढ़ निवासी दंत चिकित्सक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 03 Jun 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
लोकेश जोशी, फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के डिग्री कॉलेज मार्ग स्थित बाड़ीगाड़ क्षेत्र में नदी में गिरने से एक दंत चिकित्सक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है।
पिथौरागढ़ निवासी डॉ. लोकेश जोशी (40) अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ अस्पताल में दंत चिकित्सक के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9:30 बजे वह स्कूटी से अपने बाड़ीगाड़ स्थित आवास पहुंचे। स्कूटी खड़ी करने के बाद कमरे की ओर जाते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह करीब 15 फिट नीचे बाड़ीगाड़ नदी में जा गिरे।
काफी देर तक कमरे में नहीं पहुंचने पर उनकी पत्नी डॉली जोशी उन्हें देखने बाहर निकलीं। खोजबीन के दौरान डॉ. जोशी नदी में अचेत अवस्था में पड़े मिले। पड़ोसियों की मदद से उन्हें उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक अपने पीछे पत्नी और एक बेटी को बिलखता छोड़ गए हैं। थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पैर फिसलने से नदी में गिरने का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
इधर, डॉ. जोशी के असामयिक निधन पर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता, कुलदीप राय, जीवन मेहता, मनीष जुकरिया, नवल आर्या तथा मायावती आश्रम के संतों आदि लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।