पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Roadways bus struggles on Maroda Khan; passengers face inconvenience.

Champawat News: मरोड़ा खान में हांफ गई रोडवेज बस, यात्री रहे परेशान

Wed, 24 Jun 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 24 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus struggles on Maroda Khan; passengers face inconvenience.
बुधवार को मरोड़ा खान के पास खराब हुई झूलाघाट से देहरादून जा रही पिथौरागढ़ डिपो की बस। संवाद
चंपावत। झूलाघाट से देहरादून जा रही पिथौरागढ़ रोडवेज की बस बुधवार दोपहर करीब दो बजे मरोड़ा खान के पास अचानक खराब हो गई। उस समय बस में करीब 35 यात्री सवार थे। बीच रास्ते में बस खराब होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पिथौरागढ़ डिपो से यात्रियों के लिए दूसरी बस भेजी गई। इसके बाद सभी यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन



बुधवार सुबह पिथौरागढ़ डिपो की यूके 07 पीए 4199 नंबर की रोडवेज बस झूलाघाट से देहरादून के लिए रवाना हुई। तभी दोपहर करीब दो बजे मरोड़ा खान के पास बस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद बस बीच रास्ते में रुक गई। इस दौरान चालक और परिचालक ने बस को ठीक करने का प्रयास किया। बावजूद कई कोशिशों के बाद भी बस की खराबी दूर नहीं हो सकी। उस समय बस में करीब 35 यात्री सवार थे। इसके बाद इसकी सूचना पिथौरागढ़ डिपो को दी गई। सूचना मिलते ही डिपो से दूसरी बस मौके के लिए रवाना की गई। करीब दो घंटे इंतजार के बाद यात्रियों के लिए दूसरी बस मरोड़ा खान पहुंची। इसके बाद सभी यात्रियों को बस में बैठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। संवाद
विज्ञापन

वर्जन :
बस में तकनीकी खराबी आने के कारण वाहन बीच रास्ते में खराब हो गया था। सूचना मिलते ही पिथौरागढ़ से दूसरी बस भेजी गई। इसके बाद सभी यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed