{"_id":"6ae25660ff7db1355c010057","slug":"six-samples-including-sweets-semolina-and-refined-oil-sent-for-testing-champawat-news-c-229-1-shld1026-146228-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मिठाई, सूजी और रिफाइंड तेल समेत छह नमूने जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मिठाई, सूजी और रिफाइंड तेल समेत छह नमूने जांच को भेजे
Thu, 29 Oct 2026 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोहाघाट में जनरल स्टोर, बेकरी और मिष्ठान भंडारों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिठाई, सूजी और रिफाइंड ऑयल सहित छह नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने दुकानों में साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और एफएसएसएआई लाइसेंस की जांच की। कुछ प्रतिष्ठानों में उत्पादन और एक्सपायरी तिथि अंकित नहीं मिलने पर दुकानदारों को एक से दो दिन में विवरण प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। अभियान में दिनेश फर्त्याल आदि भी शामिल रहे।