सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Strong winds cut off electricity in several villages, leaving a population of 30,000 affected.

Champawat News: तेज हवा से कई गांवों की बिजली गुल, 30 हजार की आबादी परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 16 Mar 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Strong winds cut off electricity in several villages, leaving a population of 30,000 affected.
विज्ञापन
चंपावत/रीठा साहिब। रविवार रात से तेज हवा और अंधड़ के चलते कई जगह बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने से बिजली गुल रही। 18 घंटे बाद भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी है। इससे करीब 30 हजार से अधिक की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Trending Videos

रीठा साहिब, चौड़ापिता, चौड़ामेहता, गोलडांडा और मंगललेख समेत आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के कारण ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकानों की छतों को नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर पेड़ टूटकर मुख्य मार्गों पर गिर गए। इससे कुछ समय के लिए सड़क मार्ग भी बाधित हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से गिरे हुए पेड़ों को हटाकर यातायात को सुचारू कर दिया। कई जगह पेड़ गिरने से विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके चलते क्षेत्र में करीब 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
ऊर्जा निगम के जेई बसंत बल्लभ गहतोड़ी ने बताया कि आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा है। क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। बताया कि जल्द ही बिजली व्यवस्था को पूरी तरह सुचारू कर प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
यूपीसीएल चंपावत के एसडीओ संजय भंडारी ने बताया कि बारिश और अंधड़ के चलते मंच, तामली, अमोड़ी, संदर्क आदि ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह दो बजे से बिजली गुल रही। बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्हें ठीक करने का काम किया जा रहा है।



देवराड़ी बैंड के पास एनएच पर गिरा पेड़, बाधित हो रही आवाजाही
चंपावत। लोहाघाट-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवराड़ी बैंड से आगे सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हो रहा है। रविवार को तेज हवा के चलते पेड़ का एक हिस्सा सड़क पर गिर गया इससे वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है। सड़क के बीचों-बीच पेड़ की टहनियां फैलने से कुछ देर तक वाहन रुक-रुक कर निकलते रहे। इस दौरान स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने सावधानी बरतते हुए वाहन को धीरे-धीरे पास कराया।
टनकपुर में पिथौरागढ़ हाईवे पर पेड़ गिरने से आधे घंटे राह थमी
टनकपुर (चंपावत)। पिथौरागढ़ हाईवे पर रविवार की देर शाम शीशम का पेड़ गिरने से आधा घंटे से अधिक यातायात बंद रहा। दमकल कर्मियों ने पेड़ काटकर हाइवे में यातायात सुचारू कराया। दमकल केंद्र के प्रभारी अमर सिंह अधिकारी ने बताया कि हाइवे पर ककराली गेट से करीब 200 मीटर आगे शाम को पेड़ गिरने की सूचना मिली। टीम ने वुडन कटर की सहायता से पेड़ के छोटे-छोटे टुकड़े कर सड़क से हटाया। सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया था। इधर, तुषार हॉस्पिटल के पास चंद कॉलोनी में भी आम का पेड़ गिरने की सूचना मिली। कटर से पेड़ को काटकर हटाया गया। संवाद
डीडीहाट और अस्कोट क्षेत्र में ओलावृष्टि से नुकसान
डीडीहाट/अस्कोट। मौसम का बदला मिजाज डीडीहाट और अस्कोट के लोगों और किसानों पर भारी पड़ा है। सोमवार देर शाम इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। ओले गिरने से फसल और बागवानी को खासा नुकसान पहुंचा है। इन दिनों खेतों में जौ, मसूर, गेहूं आदि फसलें पकने के लिए तैयार हैं। ओलों से फसलें बर्बाद हो गईं हैं इससे किसान निराश हैं। वहीं अस्कोट क्षेत्र में आम, लीची के बौर को ओलों से नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र के किसानों ने कृषि और उद्यान विभाग से ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed