सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Swala Danger Zone Protective Works Will Be Completed in April

Champawat News: स्वाला डेंजर जोन अप्रैल में पूरे हो जाएंगे सुरक्षात्मक कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 01 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Swala Danger Zone Protective Works Will Be Completed in April
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-चंपावत एनएच पर डेंजर जोन स्वाला में चल रहे सुरक्षात्मक कार्य अप्रैल माह में पूरे होने की उम्मीद है। डेंजर जोन पर करीब 25 मीटर क्षेत्र में 21 करोड़ की लागत से काम किया जा रहा है। वर्तमान तक क्षेत्र में करीब 65 फीसदी सुरक्षात्मक कार्य पूरा कर लिया गया है।
Trending Videos

एनएच के स्वाला डेंजर जोन में पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में मलबे को रोकने के लिए 35 मीटर ऊंची दीवार बना रही है। सड़क के नीचे हिस्से पर 10.30 मीटर ऊंची मजबूत दीवार बनाने का काम किया जा रहा है। इस निर्माण के बाद यहां पर एक बार में दो वाहन आवाजाही कर सकेंगे। पहाड़ी के ऊपर हिस्से में पांच-पांच मीटर की दीवारें बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच के ईई दीपक जोशी ने बताया सड़क के नीचे वाले हिस्से में करीब नौ करोड़ और पहाड़ी वाले हिस्से में 12 करोड़ की लागत से कार्य किया जा रहा है। सहायक अभियंता एनसी टम्टा ने बताया कि पहाड़ी के हिस्से में तीन दीवारें और बनाई जानी है। सड़क के नीचे हिस्से में सुरक्षात्मक कार्य के लिए दीवार के लिए बेस मिलने में समय लग गया, इससे काम करने में थोड़ा समय लग गया है। अप्रैल के मध्य तक काम पूरा कर लिया जाएगा।

----------
आवाजाही की मुश्किलें कम होंगी
चंपावत। एनएच पर स्वाला डेंजर जोन पर सुरक्षात्मक कार्य पूरा होने के बाद आवाजाही आसान होगी। यह मार्ग पिथौरागढ़ शहर, धारचूला के आदि कैलाश जाने का मुख्य मार्ग है। डेंजर जोन बारिश के दौरान बंद होने के चलते पिथौरागढ़ के लोगों के लिए हल्द्वानी, टनकपुर तक जाना बेहद मुश्किल हो जाता था, इससे दोनों जिलों का करोड़ों का कारोबार प्रभावित होता था। बीमारों के लिए भी हायर सेंटर पहुंचना मुश्किल होता था। उम्मीद है कि काम पूरा होने के बाद राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed