सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The municipality stopped the district panchayat from dumping its waste in the trenching ground.

Champawat News: जिला पंचायत के कचरे को पालिका ने ट्रंचिंग ग्राउंड में डालने से रोका

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 28 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
The municipality stopped the district panchayat from dumping its waste in the trenching ground.
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर पालिका प्रशासन ने जिला पंचायत और सुलभ को ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने से रोक दिया। दो कूड़ा वाहनों को वापस लौटाया। अब कूड़ा डालने पर रोक के बाद जिला पंचायत और सुलभ संस्था के लिए समस्या बढ़ गई हैं। पूर्णागिरि मेला क्षेत्र के कूड़ा निस्तारण के साथ ग्रामीण क्षेत्रों का गीला कूड़ा डंप करना दोनों के लिए आसान नहीं होगा।
Trending Videos


सोमवार को पूर्णागिरि मेला क्षेत्र से जिला पंचायत और सुलभ संस्था के दो कूड़ा वाहन लेकर पालिका के शारदा बैराज मार्ग के पास ट्रंचिंग ग्राउंड पहुंचे। यहां तैनात पालिका कर्मियों ने सूचना मिलते ही कूड़ा डालने से दोनों वाहनों को रोका और उन्हें जब्त कर लिया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। बता दें कि शारदा बैराज मार्ग पर कूड़ा डाले जाने के मामले में खटीमा के एक व्यक्ति ने एनजीटी में शिकायत की थी तब एनजीटी की ओर से यहां कूड़ा डंप ने करने के निर्देश पालिका को दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एनजीटी की टीम ने मामले में मंगलवार को पालिका और जिला पंचायत के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने क्षेत्र को पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए कूड़ा डंप न करने के निर्देश दिए और जल्द कूड़ा निस्तारण के लिए कहा। अब पालिका को एनजीटी के निर्देश का पालन करना होगा। ट्रंचिंग ग्राउंड पालिका क्षेत्र में है। ऐसे में कूड़ा डंप होने पर उसकी भी जवाबदेही होगी।
एनजीटी के निर्देश के बाद टनकपुर पालिका ने भी कूड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड में डंप करना छोड़ दिया है। पालिका ने जिला पंचायत को कूड़ा निस्तारण के लिए अलग व्यवस्था करने को कहा है। अब ऐसे में पूर्णागिरि धाम क्षेत्र से एकत्र कूड़े का निस्तारण करना आसान नहीं होगा। फिलहाल पालिका भी अपने परिसर क्षेत्र में ही कूड़ा निस्तारण कर रही है। करीब दो माह पूर्व भी पालिका ने जिला पंचायत को कूड़ा डंप न करने के लिए कहा था लेकिन इसके बाद भी कूड़ा डंप किया जा रहा था।
--
भूमि हस्तांतरण की हो रही कार्रवाई
पालिका के ईओ ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड वन पंचायत की भूमि पर है। ऐसे में कूड़ा डंप करने की अनुमति देना मुमकिन नहीं है। हालांकि वर्तमान में वन भूमि के हस्तांतरण के प्रस्ताव की कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में जिला पंचायत को बनबसा में कूड़ा डंप करने की सलाह दी थी। वर्तमान में पालिका क्षेत्र का कूड़ा भी डंपिंग जोन में नहीं डाला जा रहा है। वहीं ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रोमेल मशीन लगाने की कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।
कोट
शारदा बैराज मार्ग पर तीन माह से जिला पंचायत कूड़ा डाल रहा था। वह स्थान वन पंचायत का है। ऐसे में हम जिला पंचायत को कूड़ा डंप करने के लिए अनुमति नहीं दे सकते हैं। पूर्व में भी जिला पंचायत के कूड़ा वाहन को पकड़ा था। जिला पंचायत को कूड़ा बनबसा नगर पंचायत के ट्रंचिंग ग्राउंड में डालने के लिए कहा गया लेकिन लगातार क्षेत्र में ही कूड़ा डाला जा रहा था। मंगलवार को जिला पंचायत और सुलभ संस्था का कूड़ा वाहन पकड़ा गया जिसे बाद में छोड़ दिया गया। मामले में एनजीटी की टीम ने भी पर्यावरण की दृष्टि से क्षेत्र में कूड़ा नहीं डालने का कहा है। - ऋषभ उनियाल, ईओ, नगर पालिका, टनकपुर
--
मंगलवार को जिला पंचायत और सुलभ संस्था के कूड़ा वाहन को पालिका ने पकड़ लिया था। जिला पंचायत के पास कोई ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं है। अब ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र से कूड़ा उठाना संभव नहीं होगा। हालांकि सूखा कूड़ा तो पंचायत की कॉम्पेक्टर में निस्तारित कर दिया जाएगा लेकिन गीले कूड़े का निस्तारण करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। उसे ट्रंचिंग ग्राउंड में डालना ही संभव है। पालिका को पूर्व में पत्र लिख कर कूड़ा निस्तारण के लिए होने वाले व्यय का खर्च भी देने की बात कही थी। अब ऐसे में मेला क्षेत्र के कचरे का निस्तारण करना आसान नहीं होगा। - कमलेश बिष्ट, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed