सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   There will be no mercy for hooligans and drunk drivers.

Champawat News: हुड़दंगियों और नशे में वाहन चलाने वालों की खैर नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 28 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
There will be no mercy for hooligans and drunk drivers.
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। होली पर्व और आगामी मां पूर्णागिरि मेले को देखते हुए संभागीय परिवहन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। एआरटीओ मनोज बगोरिया के नेतृत्व में टीम ने एनएच सूखीढांग से लेकर ककराली गेट और बूम मार्ग तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क हादसों को रोकने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी। अभियान के दौरान ओवरस्पीडिंग, स्टंटबाजी और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। एआरटीओ ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए ओवरलोडिंग और ओवरचार्जिंग करने वाले वाहनों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। इस टीम में टीएसआई आनंद सिंह बिष्ट, कांस्टेबल नीरज कुमार, सुमन डुंगराकोटी आदि शामिल थे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed