फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Various events focused on service, nutrition, and cleanliness held in Champawat on Chief Minister Dhami's birthday.

Champawat News: मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर चंपावत में सेवा, पोषण और स्वच्छता के विविध आयोजन

Thu, 17 Sep 2026 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 17 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Various events focused on service, nutrition, and cleanliness held in Champawat on Chief Minister Dhami's birthday.
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को चंपावत जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों में पोषण, स्वच्छता और जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां शामिल थीं। जिला मुख्यालय से लेकर टनकपुर और बनबसा तक लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
विज्ञापन


जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शक्तिपुर बूंगा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में धात्री माताओं और बच्चों को फल वितरित किए। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने माताओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करने की सलाह दी।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने गीत गाए और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। टी-गार्डन सिलिंगटाक में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री का जन्मदिन सेवा, स्वच्छता और जनसहभागिता के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडे ने स्वच्छ चंपावत के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग जरूरी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रॉस कंट्री और बच्चों का जन्मदिन
भाजयुमो ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पुरुष और महिला वर्ग की क्रॉस कंट्री का आयोजन किया। पुरुष वर्ग में अशोक रावत प्रथम, नीरज भट्ट द्वितीय और हिमांशु गोस्वामी तृतीय रहे। महिला वर्ग में साधना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को जिलाधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। टनकपुर में बच्चों ने केक काटा और मुख्यमंत्री की लंबी उम्र की कामना की।


बनबसा में सम्मान और नई पहल
बनबसा में मुख्यमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। उनकी माता बिशना देवी ने केक काटकर पुत्र की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारियों, वीर नारियों, पूर्व सैनिकों, पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। सीएम प्रतिनिधि दीपक रजवार ने बनबसा में जल्द ही पैरा मेडिकल पाठ्यक्रम शुरू कराने की बात कही। उन्होंने संबंधित विभाग को प्रतिवर्ष 30 सीट प्रवेश क्षमता के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed