सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   16 suspects arrested under Operation Kalanemi

Haridwar News: ऑपरेशन कालनेमि के तहत 16 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
16 suspects arrested under Operation Kalanemi
विज्ञापन
हरिद्वार। हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर धर्म की आड़ में संदिग्ध गतिविधियां करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर पुलिस ने अभियान चलाते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार जनपद में चल रहे ऑपरेशन कालनेमि के तहत शुक्रवार को हरकी पैड़ी, रोड़ीबेलवाला और आसपास के घाटों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना पहचान पत्र के रह रहे और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों की जांच की गई। जांच के दौरान धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने और बिना पहचान के घूम रहे 16 लोगों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में रमेश भुईया, वाधरी धानी, सुखदेव चौधरी, मनोज कुमार गुप्ता, कन्हैयादास गुप्ता, अनुज, जयप्रकाश, विनोद कुमार, लालता, सोनू उर्फ जितेंद्र, प्रेम सिंह, भगवानदास, मुन्ना, राजू, ओमप्रकाश और महेशनाथ गोस्वामी शामिल हैं। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि सभी के फिंगर प्रिंट लेकर उनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। फिलहाल शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed