{"_id":"69b93d435a8627c0a9055e06","slug":"police-conduct-raids-in-search-of-suspect-in-sexual-assault-of-teenage-girl-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-146215-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: किशोरी के यौन शोषण के आरोपी की तलाश में पुलिस ने मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: किशोरी के यौन शोषण के आरोपी की तलाश में पुलिस ने मारे छापे
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Tue, 17 Mar 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, घर बाहर खेलते हुए गायब हुई थी बालिका
पथरी। थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही किशोरी को ले जाकर यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश में एक टीम गठित कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार शाम उनकी 13 वर्षीय बेटी घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थीं। वह अपनी बेटी को देखने घर से बाहर आई तो वह गायब मिलीं। घरवालों के साथ उसने आसपास अपनी बेटी की खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। रात करीब नौ बजे बेटी रोती और घबराती हुई घर पहुंची। पूछने पर उसने बताया कि विष्णु नाम के युवक उसे बहाने से अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया है। वह पीड़िता को पथरी थाने लेकर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम गठित कर दी गई है। दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos