सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A car parked near the Durga Chowk underpass caught fire

Haridwar News: दुर्गा चौक अंडरपास के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
A car parked near the Durga Chowk underpass caught fire
ज्वालापुर में खड़ी कार में लगी आग। स्त्रोत: वीडियो ग्रैब।
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में दुर्गा चौक अंडरपास के पास किनारे खड़ी एक कार में भीषण आग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कार धू-धूकर जलने लगी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारण साफ नहीं हो पाया है।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, अंडरपास के समीप एक वाहन का गैराज बना हुआ है। बुधवार दोपहर सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आग की लपटें काफी ऊपर तक उठने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। चेतककर्मी मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। एफएसओ बीरबल सिंह का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed