सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   There was a stir after an unidentified body was found in a drain

Haridwar News: नाले में अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
There was a stir after an unidentified body was found in a drain
विज्ञापन
बहादराबाद। थाना क्षेत्र में साईं मंदिर के सामने स्थित नाले में मंगलवार शाम एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने नाले में शव तैरता हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया। एसएचओ विजय सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष प्रतीत हो रही है, लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed