सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri: भव्य सजे माता मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रथम दिन मां शैलपुत्री का पूजन

अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 19 Mar 2026 11:53 AM IST
सार

चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आज 19 मार्च को सुबह 6:52 बजे शुरू होगी और 20 मार्च को सुबह 4:52 बजे तक रहेगी। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है, जो खुशहाली, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026 MataTemple decorated grandly crowd of devotees gathered Uttarakhand watch photos
फूलों से सजा मां डाट काली मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चैत्र नवरात्र की आज से शुरुआत हो गई है। बाजार सजे हुए हैं तो वहीं मंदिरों में अनुष्ठान किए जा रहे हैं। इस बार मां पालकी पर सवार होकर आई हैं। सबसे पहले आज मां शैलपुत्री की पूजन किया गया। माता के दर्शन के लिए सुबह से मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है।



श्रीनगर में मां धारी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का सुबह से तांता लगा हुआ है। अलकनंदा तट पर स्थित यह मंदिर धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि मां धारी देवी को उत्तराखंड के चारधाम की रक्षक के रूप में मा की पूजा की जाती है। यही कारण है कि नवरात्रि के दौरान यहां विशेष श्रद्धा और आस्था देखने को मिलती है।

मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान शुरू किया गया। सुबह से ही भक्त मां के दर्शन के लिए कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं और जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान है। श्रद्धालुओं का मानना है कि मां धारी देवी की कृपा से चारधाम यात्रा सुरक्षित और सफल होती है। इसी विश्वास के साथ बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचकर मनोकामनाएं मांग रहे हैं।

Trending Videos
Chaitra Navratri 2026 MataTemple decorated grandly crowd of devotees gathered Uttarakhand watch photos
भव्य सजा मां का मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026 MataTemple decorated grandly crowd of devotees gathered Uttarakhand watch photos
माता मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर में भी दर्शन के लिए श्रद्धालु सुबह से पहुंच रहे हैं। आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 6:52 बजे शुरू होगी और 20 मार्च को सुबह 4:52 बजे तक रहेगी।

Chaitra Navratri 2026 MataTemple decorated grandly crowd of devotees gathered Uttarakhand watch photos
मां के दर्शन करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस बार मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आएंगी। 19 मार्च को कलश स्थापना के लिए सुबह 06:52 बजे से 07:43 बजे तक पहला मुहूर्त रहेगा।
 

ये भी पढे़ं...Uttarakhand Weather: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, गंगोत्री-यमुनोत्री-बदरीनाथ में हुई बर्फबारी, बढ़ी ठंड



 
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026 MataTemple decorated grandly crowd of devotees gathered Uttarakhand watch photos
धारी देवी मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है, जो खुशहाली, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed