सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangotri Dham yatra 2026 Difficulties will arise in pilgrimage to Gangotri Dham this year as well

Gangotri Dham: इस वर्ष भी यात्रा में आएंगी दुश्वारियां, झूलते बोल्डर और मलबा लेंगे यात्रियों की परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Renu Saklani Updated Thu, 19 Mar 2026 01:55 PM IST
विज्ञापन
सार

इस वर्ष भी गंगोत्री धाम की यात्रा में दुश्वारियां आएंगी। बदहाल सड़कें, झूलते बोल्डर और मलबा यात्रियों की परीक्षा लेंगे। आपदा के आठ माह बीतने के बाद हालत जस के तस हैं।

Gangotri Dham yatra 2026 Difficulties will arise in pilgrimage to Gangotri Dham this year as well
गंगोत्री धाम यात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

अगले माह 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। शासन-प्रशासन सभी तैयारियां होने के दावे कर रहे हैं लेकिन गंगोत्री हाईवे की वर्तमान स्थिति कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। गत वर्ष आई आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त गंगोत्री हाईवे की हालत में आठ माह बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है। पेश है उत्तरकाशी से गंगोत्री तक गंगोत्री हाईवे पर विपिन नेगी की ग्राउंड रिपोर्ट।

Trending Videos

जिला प्रशासन ने बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन को तीस मार्च तक गंगोत्री हाईवे को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं लेकिन धरातल पर अभी कोई काम शुरू नहीं हो पाए है। बीते अगस्त माह में आई आपदा के दौरान लेम्चागाड, सोनगाड, डबरानी के समीप, नलूणा, भटवाड़ी, ओंगी के समीप गंगोत्री हाईवे पर भूस्खलन के साथ ही कई जगह पर सड़कें धंस गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मलबा और बोल्डर पहाड़ी पर लटक रहे
आठ माह बीत जाने के बावजूद सुधारीकरण के कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं। कई वर्षों से सक्रिय नेताला के भूस्खलन जोन के सुधारीकरण के लिए आज तक कार्य नहीं हो पाए। साथ ही नलूणाा, बिशनपुर, भटवाड़ी से संगलाई, डबरानी के समीप के बीच भूस्खलन के कारण अभी मलबा और बोल्डर पहाड़ी पर लटक रहे हैं। यह हल्की बरसात में बड़ी मुसीबत बन सकते हैं।

वहीं सोनगाड में सड़क बहने के बाद बीआरओ की ओर से मलबे और पत्थरों को एकत्रित कर आवाजाही शुरू करवाई गई थी। वहां पर भी नदी का जलस्तर बढ़ते ही सड़क के अस्तित्व पर दोबारा खतरा बना हुआ है। क्योंकि वहां पर किसी भी प्रकार के सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए हैं। डबरानी के समीप भी मलबा और बोल्डर पहाड़ी पर लटक रहे हैं। नीचे बदहाल सड़क से खतरा बना हुआ है।

ये भी पढे़ं...बर्फ से ढके चारों धाम: उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, बदरी-केदार, गंगोत्री-यमुनोत्री में बर्फबारी, तस्वीरें

इसके अलावा भटवाड़ी, सोनगाड के समीप धंसती सड़क दोबारा मुसीबत बनेगी। बीआरओ की ओर से मात्र हर्षिल में तेलगाड मे नारदाने और झील में डूबी सड़क के किनारे सुरक्षात्मक कार्य किए जा रहे हैं। धराली में स्थिति जस की तस है। साथ ही भैरो घाटी से गंगोत्री के बीच पत्थर गिरने का भय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed