सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hill style market will be established in Auli offering a wide range of goods Chamoli Uttarakhand news

Chamoli: औली में बनेगा पहाड़ी शैली का हाट बाजार, मिलेगा सभी सामान, पर्यटकों की सुविधा के लिए बनाई गई योजना

प्रदीप भंडारी, संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Thu, 19 Mar 2026 02:05 PM IST
विज्ञापन
सार

औली में पहाड़ी शैली का हाट बाजार बनेगा, जिसमें सभी सामान उपलब्ध होगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग ने बाजार बनाने की योजना बनाई है।

Hill style market will be established in Auli offering a wide range of goods Chamoli Uttarakhand news
औली में हॉट बाजार के लिए पर्यटन विभाग ने तैयार किया मॉडल - फोटो : पर्यटन
विज्ञापन

विस्तार

औली में पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग पहाड़ी शैली का हाट बाजार बनाने की योजना बना रहा है। ऐसा बाजार जहां मेडिकल सुविधा, स्थानीय उत्पाद के साथ अन्य तरह की सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सके।पर्यटन स्थली औली में हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं।

Trending Videos


यहां होटल और खाने की दुकानें तो हैं लेकिन कोई ऐसा बाजार नहीं है जहां पर्यटक अपनी जरूरत के अनुसार कुछ सामग्री खरीद सकें। यहां तक की अगर दवा की भी जरूरत होगी तो उसे 13 किमी दूर ज्योतिर्मठ जाना पड़ेगा। पर्यटन विभाग ने अब यहां पर एक बाजार तैयार करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा

यहां पर विभाग दुकानें बनाकर देगा। इन दुकानों में सिर्फ खाने-पीने की ही व्यवस्था नहीं होगी बल्कि मेडिकल स्टोर, स्थानीय उत्पाद सहित अन्य सामग्री की दुकानें होंगी। बाजार होने पर पर्यटकों को स्थानीय व्यंजन मिल सकेंगे। यदि वे स्थानीय उत्पाद खरीदना चाहते हैं, कोई अन्य तरह की खरीदारी करना चाहते हैं तो वह औली में ही उपलब्ध हो सकेंगे। पर्यटन विभाग की इस पहल से स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा। 

ये भी पढे़ं...बर्फ से ढके चारों धाम: उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, बदरी-केदार, गंगोत्री-यमुनोत्री में बर्फबारी, तस्वीरें

औली में जीएमवीएन गेस्ट हाउस के पास बाजार बनाने की योजना पर काम चल रहा है। इस बाजार में खाने की दुकानों के साथ ही स्थानीय उत्पाद व अन्य तरह की दुकानें भी होंगी। इसका खाका तैयार कर शासन को भेजा गया है। शासन से स्वीकृति के बाद इसकी डीपीआर तैयार कर भेजी जाएगी। - अरविंद गौड़, जिला पर्यटन अधिकारी, चमोली।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed