{"_id":"69bab3ab7d61c4475e0a69af","slug":"mamand-banned-liquor-in-simkholi-village-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-117662-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सिमखोली गांव में ममंद ने शराब पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सिमखोली गांव में ममंद ने शराब पर लगाई रोक
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 18 Mar 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
पोखरी (चमोली)। विकासखंड पोखरी के सिमखोली गांव में महिला मंगल दल ने सार्वजनिक कार्यों में शराब को प्रतिबंधित कर दिया है। शराब परोसने, शराब पीकर गांव में हुड़दंग करने या किसी पेंशनधारी की ओर से सार्वजनिक कार्यों के लिए शराब की व्यवस्था करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
सिमखोली ग्राम पंचायत में महिला मंगल दल अध्यक्ष संगीता देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। तय किया गया है कि गांव में शादी-विवाह, मुंडन, धार्मिक आयोजन सहित सभी तरह के सार्वजनिक कार्यों में शराब प्रतिबंधित रहेगी। उल्लंघन करने पर संबंधित परिवार पर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। शराब पीकर हंगामा करने या बाधा पहुंचाने पर 1100 रुपये जुर्माना लगेगा। कोई बाहरी व्यक्ति शराब पीकर हंगामा करता है तो उसपर 21 रुपये और कोई पेंशनधारी किसी सार्वजनिक कार्य के लिए शराब उपलब्ध कराता है तो उसपर भी 21 सौ रुपये का जुर्माना लगेगा। तहसीलदार जिनेंद्र सिंह रावत और थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत ने कहा कि इससे शराब तस्करी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। इस दौरान ग्राम प्रधान ईश्वर सिंह नेगी, महिला मंगलदल कोषाध्यक्ष संगीता देवी, कविता देवी, शशि देवी, अनिता देवी, गीता देवी, नीलम देवी, सरस्वती देवी, शीला देवी, पूनम देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos