{"_id":"69bc01d254a542f7140c2236","slug":"training-given-to-secretaries-of-cooperative-societies-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-117680-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सहकारी समितियों के सचिवों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सहकारी समितियों के सचिवों को दिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 19 Mar 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला सहकारी बैंक गोपेश्वर के सभागार में सहकारी समितियों के सचिवों को तीन दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जा रहा है। प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस समिति के सचिवों को ऑनलाइन बैंकिंग सहित कई तरह के कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान पैक्स कंप्यूटरीकरण के महत्व, उद्देश्य और उसके माध्यम से कार्य प्रणाली में आने वाले सुधारों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक मनोज सिंह और नीरज बिष्ट ने कंप्यूटर आधारित कार्यों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया, सॉफ्टवेयर के उपयोग से डाटा एंट्री, रिपोर्ट तैयार करना और त्रुटियों के निवारण की प्रक्रिया को समझाया गया। प्रतिभागियों से फीडबैक भी लिया गया। जिला सहकारी बैंक के सचिव/महाप्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह ने कहा कि इस प्रशिक्षण से समिति सचिवों की कार्य कुशलता और अधिक होगी। इस दौरान उप महाप्रबंधक विश्व विजय सिंह, जिला विकास प्रबंधक (नाबार्ड) श्रेयांश जोशी सहित चमोली व रुद्रप्रयाग जिले की सहकारी समितियों के सचिव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos