{"_id":"69bccda605a311ca3d008129","slug":"snow-accumulates-up-to-two-feet-at-badrinath-dham-continuous-snowfall-continues-uttarakhand-weather-news-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Snowfall: बदरीनाथ धाम में दो फिट तक जमी बर्फ, लगातार बर्फबारी, 25 मार्च तक के लिए जानें मौसम की भविष्यवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Snowfall: बदरीनाथ धाम में दो फिट तक जमी बर्फ, लगातार बर्फबारी, 25 मार्च तक के लिए जानें मौसम की भविष्यवाणी
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 20 Mar 2026 10:07 AM IST
विज्ञापन
सार
बदरीनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते दो फिट तक बर्फ जमी हुई है। प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज के चलते एक बार फिर ठंड बढ़ गई है।
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बदरीनाथ धाम में दो फिट तक बर्फ जमी है। लगातार बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। जबकि 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।
Trending Videos
मैदानी इलाकों में तेज दौर की बारिश और आंधाी-तूफान के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश-बर्फबारी के अलावा तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: अब श्रमिकों से दस घंटे ही करा सकेंगे काम, न्यूनतम मजदूरी में बच्चों की शिक्षा खर्च का भी प्रावधान
जबकि अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 25 मार्च तक प्रदेशभर के मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने के आसार हैं।