सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Dham Begins to Take Grand Shape Under Master Plan Phase II Works Gain Momentum Uttarakhand news

Chamoli: मास्टर प्लान से भव्य आकार लेने लगा बदरीनाथ धाम, पहले फेज के बाद अब दूसरे चरण के कार्यों ने पकड़ा जोर

संवाद न्यूज एजेंसी,गोपेश्वर। (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Thu, 19 Mar 2026 02:13 PM IST
विज्ञापन
सार

बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्य दो फेज में किए जा रहे हैं। प्रथम फेज के अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं। और धाम भव्य आकार ले रहा है।

Badrinath Dham Begins to Take Grand Shape Under Master Plan Phase II Works Gain Momentum Uttarakhand news
बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों के बाद बदरीनाथ धाम का मनोरम दृष्य। - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार

बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों से धाम भव्य रूप लेने लगा है। प्रथण चरण के ज्यादातर कार्य पूरे होने के बाद अब द्वितीय चरण के कार्यों ने जोर पकड़ लिया है। 440 करोड़ की लागत से हो रहे कार्यों से धाम को भव्य रूप दिया जा रहा है।  

Trending Videos


बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्य अब अंतिम चरण की ओर बढ़ रहे हैं। धाम में यातायात, पैदल मार्ग, पथ प्रकाश, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, नदी तटों पर सुरक्षात्मक कार्य, सीवर सहित कई कार्य किए जा रहे हैं। मास्टर प्लान के कार्य कर रही पीआईयू (लोनिवि) के अनुसार धाम में सभी कार्यों को जल्दी पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Chamoli: औली में बनेगा पहाड़ी शैली का हाट बाजार, मिलेगा सभी सामान, पर्यटकों की सुविधा के लिए बनाई गई योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्य दो फेज में किए जा रहे हैं। प्रथम फेज के अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं। इसमें वन वे-लूप रोड, बीआरओ बाईपास रोड, सिविक एमेनिटी सेंटर, शेष नेत्र व बदरीश झील सौंदर्यीकरण अराइवल प्लाजा आदि के कार्य शामिल हैं जो पूरे हो चुके हैं। अस्पताल विस्तारीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। इसके अलावा रिवर फ्रंट, पुल निर्माण, दूरदर्शन स्थल में भी कहीं कार्य अंतिम चरण में है तो कहीं तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed