सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Snow falls again in Badrinath-Kedarnath, severe cold prevails

Chamoli News: बदरी-केदार में फिर गिरी बर्फ, कड़ाके की पड़ रही ठंड

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 19 Mar 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Snow falls again in Badrinath-Kedarnath, severe cold prevails
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

बदरीनाथ में आधा और हेमकुंड साहिब में एक फीट बर्फ
मौसम में फिर बदली करवट, निचले क्षेत्रों में हुई बारिश
लगातार मौसम बदलने से फिर से लौट आई ठंड

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/ज्योतिर्मठ/पोखरी/रुद्रप्रयाग। बृहस्पतिवार को मौसम ने फिर करवट बदली और बदरीनाथ-केदारनाथ, हेमकुंड साहिब सहित सभी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश होने से जिले में फिर कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। लोगों ने फिर से गर्म कपड़े बाहर निकाल लिए हैं। बदरीनाथ में आधा फीट और हेमकुंड साहिब में एक फीट बर्फ जम चुकी है।
पिछले कुछ दिनों से जिले का मौसम खुशनुमा बना हुआ है। बीते रविवार को बारिश और बर्फबारी हुई थी। उसके बाद से लगातार मौसम बदला रहा है। बीते बुधवार देर रात को भी हल्की बारिश शुरू हुई, जबकि बदरीनाथ और अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हुई। बृहस्पतिवार को भी दिनभर बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, गोरसों, नीती घाटी आदि जगहों पर रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही। बर्फबारी के कारण चोटियां सफेद हो गई हैं जबकि ज्योतिर्मठ क्षेत्र में बारिश होती रही। दोपहर बाद गोपेश्वर व आसपास के क्षेत्रों में भी रिमझिम बारिश होने से ठंड काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फसलों की वृद्धि के लिए अच्छी है बारिश
- लगातार बारिश होने से काश्तकार काफी खुश हैं। इस समय हो रही बारिश गेहूं, जौ, सरसों के साथ ही सब्जियों के लिए काफी उपयोगी है। पोखरी क्षेत्र के काश्तकार गजेंद्र नेगी, जीत सिंह बर्त्वाल, सूरत बर्त्वाल, आलम सिंह नेगी, संजय किमोठी आदि का कहना है कि इस समय हो रही बारिश फसलों की वृद्धि के लिए काफी अच्छी है। इससे उत्पादन भी बेहतर होगा।


इंसेट
तापमान अधिकतम न्यूनतम
बदरीनाथ धाम 3 माइनस दो
ज्योतिर्मठ- 13 6 डिग्री
गोपेश्वर- 19 9 डिग्री
रुद्रप्रयाग : 19 12डिग्री
कर्णप्रयाग : 21 12 डिग्री

दिनभर बदलता रहा मौसम, बारिश से बढ़ी ठंड

कर्णप्रयाग/आदिबदरी। बृहस्पतिवार को दिनभर मौसम बदलता रहा। सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद 10 बजे मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई। शाम 4 बजे फिर हल्की बारिश शुरू हो गई। बदलते मौसम के कारण एक बार फिर से ठंड बढ़ गई। लोगों ने जैकेट, स्वेटर पहन लिए। वहीं बेनीताल, नौटी, पुड़ियाणी, जाख, सेमी, एंड आदि ऊंचाई वाले इलाकों में ठंडी हवाएं चलती रहीं। गांवों में लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed