{"_id":"69bbe078088fca653601a5eb","slug":"mrf-center-will-become-the-dumping-zone-of-the-municipality-karnpryag-news-c-48-kpg1001-122111-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पालिका का डंपिंग जोन बनेगा एमआरएफ सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पालिका का डंपिंग जोन बनेगा एमआरएफ सेंटर
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 19 Mar 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
जैविक और अजैविक कूड़े का किया जाएगा अलग-अलग
81 लाख की डीपीआर तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। नगर पालिका के डंपिंग जोन को एमआरएफ (मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर बनाया जाएगा। जहां नगर के जैविक और अजैविक कूड़े का अलग-अलग किया जाएगा। साथ ही बचे कूड़े की खाद बनाई जाएगी। पालिका की ओर से 81 लाख की डीपीआर तैयार की गई है। एमआरएफ सेंटर के बनने से पालिका की कूड़े के निस्तारण की समस्या दूर होगी।
नगर के सात वार्डों के कूड़े को मोबाइल वाहन सहित अन्य माध्यम से पंचपुलिया स्थित कूड़ा डंपिंग जोन में डाला जाता है लेकिन प्रतिदिन कूड़ा ज्यादा होने से कूड़ा डंपिंग जोन भरने लगा है। ऐसे में पालिका ने नए कूड़े डंपिंग जोन के लिए भूमि चयन प्रक्रिया की लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बाद मामला लटक गया। अब पालिका पंचपुलिया स्थित डंपिंग जोन को एमआरएफ सेंटर में बदलने जा रही है। वहां मौजूद डंप कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया जल्द डीपीआर शासन को भेजी जाएगी। वहीं पालिकाध्यक्ष गणेश शाह का कहना है कि एमआरएफ सेंटर के बनने से कूड़े के निस्तारण में आसानी होगी। साथ ही कूड़े के बिकने से पालिका की आय भी बढ़ेगी और पालिका की कूड़ा डंपिंग की समस्या भी दूर होगी।
Trending Videos