सब्सक्राइब करें

बर्फ से ढके चारों धाम: उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, बदरी-केदार, गंगोत्री-यमुनोत्री में बर्फबारी, तस्वीरें

अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: Renu Saklani Updated Thu, 19 Mar 2026 12:44 PM IST
सार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में बड़ा बदलाव देखने को मिला। बदरीनाथ, केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई, वहीं मैदानी जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई।

विज्ञापन
Snow covered Char Dhams Snowfall in Badrinath, Kedarnath, Gangotri and Yamunotri Uttarakhand Weather Photos
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तराखंड में आज गुरुवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में सुबह बर्फबारी हुई, जिससे एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट आई। मौसम विभाग ने पहले ही राज्य में बदलाव की संभावना जताई थी।



मौसम ने एक बार फिर करवट लेते हुए पहाड़ों को सफेद चादर में ढक दिया। पूरे क्षेत्र में ठंड का असर बढ़ गया। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ के बीच दृश्य बेहद मनमोहक नजर आए। मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले जिलों में मौसम का दूसरा रूप देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है।

Trending Videos
Snow covered Char Dhams Snowfall in Badrinath, Kedarnath, Gangotri and Yamunotri Uttarakhand Weather Photos
उत्तरकाशी में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Snow covered Char Dhams Snowfall in Badrinath, Kedarnath, Gangotri and Yamunotri Uttarakhand Weather Photos
गंगोत्री में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भी तेज हवाओं के साथ मौसम बिगड़ सकता है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Snow covered Char Dhams Snowfall in Badrinath, Kedarnath, Gangotri and Yamunotri Uttarakhand Weather Photos
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौसम विभाग ने सात जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है।
 

ये भी पढे़ं...Chaitra Navratri:  आह्वान...लिंगानुपात साध करनी होगी देवियों की साधना, सरकारी आंकड़ों में घटी बेटियों की संख्या

 

विज्ञापन
Snow covered Char Dhams Snowfall in Badrinath, Kedarnath, Gangotri and Yamunotri Uttarakhand Weather Photos
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार आने वाले एक-दो दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed