सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forest Fires Focus to Remain on Less Sensitive Areas as Well Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand News: वनाग्नि, कम संवेदनशील जगहों पर भी रहेगा फोकस, वन विभाग जुटाएगा इलाके की जानकारी

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 19 Mar 2026 01:40 PM IST
विज्ञापन
सार

वन विभाग जंगल की आग की चुनौती से निपटने को लेकर कई तरह से तैयारी करता है।संवेदनशील स्थानों पर अधिक ध्यान दिया जाता है। इसके आधार पर कई बार बजट का आवंटन करने के साथ कर्मियों की तैनाती भी होती है।

Forest Fires Focus to Remain on Less Sensitive Areas as Well Uttarakhand news in hindi
जंगल में लगी आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

वन विभाग वनाग्नि की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों के साथ ही जहां पर आग लगने की घटना नहीं हुईं या कम हुईं हैं, उन पर भी फोकस करेगा। इन जगहों की डिटेल जुटाकर महकमा संबंधित जगहों पर पूर्व सुरक्षा तैयारी करेगा।

Trending Videos

राज्य में जंगल की आग की चुनौती से निपटने को लेकर कई तरह से तैयारी करता है। इसमें जहां पर आग लगने की घटनाएं पूर्व में हुई हैं, उनको संवेदनशील मानता है, वहां पर अधिक ध्यान दिया जाता है। इसके आधार पर कई बार बजट का आवंटन करने के साथ कर्मियों की तैनाती भी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि नियंत्रण सुशांत पटनायक कहते हैं कि संवेदनशीलता संबंधी मैप को पूर्व की घटनाओं आदि के हिसाब से तैयार किया जाता है। संबंधित जगहों पर पूर्व की घटना, ऊंचाई, बारिश, तापमान, ढाल समेत अन्य डिटेल को जुटाकर उसके आधार पर संसाधनों को बढ़ाया जाएगा, जिससे अगर कोई घटना हो तो उसको अधिक बेहतर ढंग से काबू किया जा सके।

ये भी पढे़ं...बर्फ से ढके चारों धाम: उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, बदरी-केदार, गंगोत्री-यमुनोत्री में बर्फबारी, तस्वीरें

15 फरवरी के बाद वनाग्नि

रीजन- घटनाएं

गढ़वाल-82

वन्यजीव क्षेत्र-04

कुमाऊं- शून्य

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed