{"_id":"69b95146300786d1bb0711b0","slug":"one-lakh-rupees-withdrawn-from-a-young-mans-account-without-a-call-or-otp-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-146223-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बिना कॉल और ओटीपी के युवक के खाते से एक लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बिना कॉल और ओटीपी के युवक के खाते से एक लाख उड़ाए
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Tue, 17 Mar 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की विवेचना
- रुड़की के बहादरपुर जट निवासी शाहरुख ने दर्ज कराई शिकायत, पुलिस जांच में जुटी
रुड़की। थाना क्षेत्र के बहादरपुर जट निवासी शाहरुख के बैंक खाते से साइबर ठगों ने बिना कॉल या ओटीपी के एक लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार उसका खाता आईडीबीआई बैंक की आजाद नगर चौक शाखा में है और वह लंबे समय से यूपीआई के माध्यम से लेन-देन कर रहा था। 9 मार्च को किसी हैकर ने फोन हैक कर खाते से एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, जिसकी जानकारी उसे अगले दिन शाम करीब चार बजे फोन चेक करने पर हुई। आरोप है कि यह रकम यूपीआई के जरिये न्यू भवानी मिष्ठान के खाते में भेजी गई। पीड़ित का कहना है कि उसे न कोई कॉल या लिंक मिला और न ही उसने किसी को ओटीपी साझा किया। बैंक प्रबंधन से संपर्क करने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos