सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   16-Year-Old Boy Drowns and Goes Missing While Bathing in Gangnahar

Haridwar News: गंगनहर में नहाते समय 16 वर्षीय किशोर डूबकर लापता

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
16-Year-Old Boy Drowns and Goes Missing While Bathing in Gangnahar
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में सतनाम साक्षी घाट के पास गंगनहर में नहाते समय डूबकर एक 16 वर्षीय किशोर डूबकर लापता हो गया। जल पुलिस, एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन किशोर का कुछ सुराग नहीं लग पाया।
Trending Videos




पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार की दोपहर की है। उत्कर्ष (16) पुत्र गंभीर निवासी राजा गार्डन जगजीतपुर कनखल अपने दोस्तों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए सतनाम साक्षी घाट पहुंचा था। स्नान के दौरान रेलिंग के पार चला गया और अचानक गहरे पानी में पहुंच गया। देखते ही देखते तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना मिलने पर जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया। देर शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं लग पाया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जल पुलिस की टीमें किशोर की तलाश में सर्च अभियान चला रही हैं। टीमें लगातार गंगा घाटों पर लोगों को रेलिंग के पार स्नान न करने के लिए जागरूक भी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed