फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   2,938 students will receive degrees at the ceremony.

Haridwar News: आज दीक्षांत समारोह में 2938 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां

Fri, 25 Sep 2026 05:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
2,938 students will receive degrees at the ceremony.
फोटो समाचार
विज्ञापन


- उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह आज
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय बहादराबाद का 12वां दीक्षांत समारोह आज उत्तराखंड संस्कृत संस्थान के सभागार में आयोजित किया जाएगा। समारोह में शैक्षणिक सत्र 2024-25 और 2025-26 के कुल 2938 विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियां प्रदान की जाएंगी। दोनों सत्रों के 32 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। इसके अलावा छह विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमाकांत पांडेय ने प्रेस वार्ता कर बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कुल 1550 उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें शास्त्री के 426, आचार्य के 222, एमपी पत्रकारिता के तीन, बीलिब के 11, शिक्षाशास्त्री के 48 और योगाचार्य के 840 विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं सत्र 2025-26 में कुल 1388 उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें शास्त्री के 303, आचार्य के 218, एमपी पत्रकारिता के 10, बीलिब के 12, शिक्षाशास्त्री के 44 और योगाचार्य के 801 विद्यार्थी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह में देश की चार विशिष्ट विभूतियों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। दो विद्वानों को डी.लिट. की मानद उपाधि, एक को महामहोपाध्याय तथा एक विद्वान को कलाश्री सम्मान प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल व विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक एवं उपाधियां प्रदान करेंगे। वहीं ,संस्कृत शिक्षा, उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे।

प्राज्योतिषपुर विश्वविद्यालय, गुवाहाटी के कुलपति प्रो. राघवेन्द्र प्रसाद तिवारी आधार भाषण देंगे। पूर्व कुलपति प्रो. रमेश कुमार पांडेय और सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार भी समारोह में संबोधन देंगे। इस मौके पर कुलसचिव दिनेश कुमार, मीडिया संयोजक डॉ. उमेश कुमार शुक्ल, उप कुलसचिव संदीप कुमार, प्रो. मनोज पंत, प्रो दिनेश चंद्र चमोला, निजी सचिव कुलपति मनोज गहतोड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed