फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   37 electric buses will operate.

हरिद्वार कुंभ : चलेंगी 37 इलेक्ट्रिक बसें, कुंभ से पहले परखेंगे व्यवस्था

Fri, 25 Sep 2026 06:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
37 electric buses will operate.
फोटो
विज्ञापन

संचालन और मार्गों पर हुई समीक्षा बैठक, कनखल और सप्तऋषि क्षेत्र भी जुड़ेंगे
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत हरिद्वार में 37 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इन बसों के संचालन को लेकर शुक्रवार को समीक्षा बैठक हुई। इसमें प्रस्तावित मार्गों और संचालन व्यवस्था पर चर्चा की गई। मेलाधिकारी सोनिका और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की संयुक्त अध्यक्षता में यह बैठक सीसीआर भवन में आयोजित हुई। सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा ने योजना की प्रस्तुति दी।
उन्होंने बताया कि हरिद्वार को 37 विद्युत बसें आवंटित की गई हैं। ये बसें नौ मीटर लंबी, 30 सीटर और वातानुकूलित होंगी। स्मार्ट सिटी मॉडल के अनुरूप नगर के लगभग 15 किलोमीटर मुख्य क्षेत्र में सर्कुलर सेवा चलाई जाएगी। पूरी योजना एक सर्कुलर मार्ग और सात फीडर मार्गों पर आधारित है। इसका उद्देश्य नगर के मुख्य क्षेत्र, औद्योगिक इलाकों और प्रमुख तीर्थ मार्गों को जोड़ना है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कनखल चौक, पुराना आरटीओ और सप्तऋषि क्षेत्र को भी नेटवर्क में शामिल करने के निर्देश दिए। इससे इन इलाकों के लोगों को भी ई-बस सेवा का लाभ मिल सकेगा। संचालन के साथ-साथ चार्जिंग और डिपो व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश भी दिए गए। कुंभ मेला से पूर्व इस व्यवस्था को परखने की तैयारी भी जा रही है। परिवहन विभाग प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कुंभ से पहले बसों के संचालन को लेकर कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्रस्तावित मार्ग और प्राथमिकता
सर्कुलर मार्ग हरिद्वार रेलवे स्टेशन से शुरू होकर ऋषिकुल, चंद्राचार्य चौक, भगत सिंह चौक, बीएचईएल सेक्टर-2 बैरियर, ज्वालापुर, दुर्गा चौक, शंकराचार्य चौक, सिंहद्वार, डामकोठी और तुलसी चौक होते हुए वापस स्टेशन तक जाएगा। फीडर मार्ग रोशनाबाद, पेंटागन मॉल, शिवालिक नगर, बीएचईएल सेक्टर-2, पतंजलि, जटवाड़ा पुल, दुर्गा चौक, ज्वालापुर, बहादराबाद को जोड़ेंगे। लक्सर रोड पर धनपुरा, जगजीतपुर, सिंहद्वार, शांतिकुंज और लालढांग दिशा भी इस रिंग से जुड़ेंगी। मार्ग और स्टॉप परिवहन अधिकारियों के संयुक्त क्षेत्र सर्वेक्षण पर आधारित हैं।

---
बयान...
पहली बसों की प्राथमिकता सर्कुलर मार्ग, रोशनाबाद, बहादराबाद और पतंजलि गलियारों को दी गई है। इन मार्गों पर प्रतीक्षा समय लगभग 10 मिनट के आसपास रहने की उम्मीद है। शेष मार्गों पर बसें उपलब्ध संख्या के अनुसार चलाई जाएंगी। प्रस्तावित मार्गों पर यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टॉप भी तैयार किए जाएंगे। - सोनिका, मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed