फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   30 Kiosks Removed in Anti-Encroachment Drive

Haridwar News: अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत 30 खोखे हटाए

Wed, 15 Jul 2026 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 15 Jul 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
30 Kiosks Removed in Anti-Encroachment Drive
हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज कर दिया है। दो दिनों में 50 से अधिक और बुधवार को मेला आरक्षित क्षेत्र से करीब 30 अवैध खोखे, फड़ और झुग्गी-झोपड़ियां हटाई गईं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में भूपतवाला से पुराने एआरटीओ चौक तक अभियान चलाया गया। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क, फुटपाथ, पुलों और सार्वजनिक स्थानों से ठेली समेत अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटाए।प्रशासन ने बताया कि मेला क्षेत्र में दोबारा अवैध कब्जे पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रियों के लिए मार्ग को सुगम और बाधारहित रखना प्राथमिकता है। मा.सि.रि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed