{"_id":"6a57842a090b00172308f2d0","slug":"slaughter-of-protected-animal-in-forest-three-suspects-including-prime-accused-at-large-haridwar-news-c-35-1-hrd1018-151451-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: जंगल में संरक्षित पशु का कटान, मुख्य आरोपी सहित तीन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: जंगल में संरक्षित पशु का कटान, मुख्य आरोपी सहित तीन फरार
Wed, 15 Jul 2026 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 15 Jul 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद का मामला, प्राथमिकी दर्ज
बहादराबाद। पुलिस ने मुस्तफाबाद गांव के जंगल में संरक्षित पशु कटान का भंडाफोड़ करते हुए करीब 35 किलो मांस और कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस की दबिश के दौरान तीन आरोपी अंधेरे और घने खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी मुन्ना समेत तीन लोगों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार की रात गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुस्तफाबाद गांव से नदी की ओर जाने वाले रास्ते पर मुन्ना अपने दो साथियों के साथ संरक्षित पशु कटान कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम की ओर से मौके पर दबिश दी गई। पुलिस वाहन को आता देख तीनों आरोपी दो प्लास्टिक के बोरे रास्ते में फेंककर पास के चरी के खेत में भाग निकले। पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा भी किया लेकिन अंधेरे और ऊंची घास का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए।
पुलिस ने मौके पर मिले बोरे की तलाशी ली तो उनमें करीब 35 किलोग्राम मांस बरामद हुआ। कटान के उपकरण भी बरामद किए गए। सूचना पर मौके पर पहुंचीं पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मी सैनी ने मांस का परीक्षण किया। नमूने सुरक्षित रखने के बाद शेष मांस को गड्ढा खोदकर रासायनिक छिड़काव के साथ दबा दिया। सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।-