{"_id":"6a78892a2cecac651205ba55","slug":"607-million-shiva-devotees-set-off-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-152514-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: 60.70 लाख शिवभक्त रवाना, 3.80 करोड़ पार पहुंची संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: 60.70 लाख शिवभक्त रवाना, 3.80 करोड़ पार पहुंची संख्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 11वें दिन उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, मेले के दो दिन शेष
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कांवड़ मेला अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है। रविवार को भी बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने गंगाजल भरा और अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। कांवड़ मेला शुरू होने से अब तक 3 करोड़ 80 लाख 18 हजार शिवभक्त गंगाजल लेकर रवाना हो चुके हैं।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के अनुसार, एक दिन में रविवार शाम छह बजे तक 60 लाख 70 हजार कांवड़ यात्री गंगाजल लेकर अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान कर चुके थे। डाक कांवड़ के दौर में बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार पहुंच रहे हैं। हरकी पैड़ी समेत प्रमुख घाटों पर दिनभर कांवड़ियों की भीड़ बनी रही। जैसे-जैसे मेला अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है, कांवड़ियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
आंकड़ों के मुताबिक, मेले की शुरुआत से अब तक 3.80 करोड़ से अधिक शिवभक्त गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं। अब मेले के दो दिन शेष रह गए हैं। इन दो दिनों में और अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है।