सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A report has been filed against both parties in the case of assault

Haridwar News: मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
A report has been filed against both parties in the case of assault
विज्ञापन
बहादराबाद। भौरी गांव में बृहस्पतिवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने क्रॉस प्राथमिकी दर्ज की है। एक पक्ष के मोनू निवासी भौरी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 12 मार्च की देर रात मोहम्मद मोनू, आजम, अमजद, शाहरुख, नफीस और परवेज़ आदि ने लाठी डंडे से बच्चों पर हमला कर दिया। मारपीट होते देख उसकी परिजनों शोर मचाया और बच्चों को छुड़ाने का प्रयास किया। हमलावरों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया।
Trending Videos

मारपीट में अभिषेक, सुमित, अमित, सोनू, सोनू, अजय, चुबारी, अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, दूसरी ओर नफीस निवासी भौंरी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि रात करीब नौ बजे मेरे ऊपर करीब 7-8 लोगों सुमित, अमित, सोनू, सोनू अजय, चुबारी अंकित ने हमला किया फिर उसके बाद बाद मेरे घर पर जाकर लगभग 20- 25 अज्ञात लोगों ने चढ़ाई कर दी और मेरे भाई और मेरे परिवार वालो पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से अचानक हमला कर दिया, जिसमे मेरे और मेरे परिवार वालो को गंभीर चोटें आई हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि दोनों पीड़ित पक्षों की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed