{"_id":"69dce68ba2e38c2f0607ab17","slug":"a-suspect-arrested-for-stealing-a-motorcycle-from-a-wedding-ceremony-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-147417-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: शादी समारोह से मोटरसाइकिल चोरी करने में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: शादी समारोह से मोटरसाइकिल चोरी करने में एक आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Mon, 13 Apr 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी का जेल भेजा
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में शादी समारोह में गए एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपी वसीम निवासी सलेमपुर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, शहजाद अंसारी पुत्र उमरदराज अंसारी निवासी मोहल्ला चौहानान कस्साबान ज्वालापुर ने 11 अप्रैल को ऑनलाइन ई-एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को सलेमपुर क्षेत्र में शादी समारोह में दौरान उनकी बाइक चोरी हो गई। शिकायत मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और साक्ष्यों के आधार पर तलाश शुरू की। रविवार रात चेकिंग के दौरान नहर पटरी से जमालपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक युवक को पकड़ा। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी वसीम निवासी सलेमपुर रानीपुर ने बताया शादी समारोह में उसने बाइक चोरी की और उसे बेचने के लिए ज्वालापुर ले जा रहा था। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos