{"_id":"6a3bce994c39f37017004bc5","slug":"a-woman-who-protested-against-the-indecent-behavior-of-a-minor-was-beaten-up-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-150561-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: नाबालिग से अभद्रता के विरोध करने पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: नाबालिग से अभद्रता के विरोध करने पर मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 24 Jun 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- एसएसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार, अन्य अफसरों से भी शिकायत
पथरी। थाना क्षेत्र के एक गांव की वृद्ध महिला ने गांव के पांच युवकों पर उनकी नाबालिग पोती के साथ अभद्र हरकतें करने और विरोध पर परिवार के सदस्यों पर हमला करने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, डीजीपी, आईजी और डीआईजी समेत अन्य अधिकारियों को भी भेजी गई है।
शिकायत के अनुसार 21 मई की शाम महिला के बेटे और बहू काम से घर लौट रहे थे। घर के पास कुछ युवक उसकी 10 वर्षीय पोती को अभद्र इशारे कर रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों, सरियों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोप है कि हमले में बहू गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि वृद्ध महिला और उसके बेटे को भी चोटें आईं। आरोप है कि बेटे के जबड़े में फ्रैक्चर हुआ और दांत टूट गए।
महिला का कहना है कि घटना के अगले दिन उसने थाना पथरी में तहरीर दी थी लेकिन एक माह बीतने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। आरोप है कि आरोपी परिवार को लगातार धमकियां भी दे रहे हैं। पीड़िता ने वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।